Rajasthan: एक नहीं 3 जिलों की अदालतों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च अभियान में जुटा प्रशासन
- byShiv
- 05 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बम की धमकी देने का मामला अभी थम नहीं रहा है। आज एक बार फिर से बीकानेर जिले की सभी अदालतों और जोधपुर ग्रामीण डीजे कोर्ट और जयपुर के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की एक ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फुला दिए। धमकी भरे इस मेल के बाद इन शहरों में हड़कंप मच गया है, जिसके चलते आनन-फानन में कोर्ट परिसरों को खाली करवाकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
खबरों की माने तो बीकानेर से खबर के मुताबिक, एक अज्ञात ईमेल के जरिए जिलेभर की अदालतों में 14 बम होने की सूचना दी गई। इस मेल में दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में धमाके किए जाएंगे। इसके बाद तुरंत न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और आम जनता को परिसर से बाहर निकाला गया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
वहीं दूसरी ओर, जोधपुर से भी ऐसी ही खबर सामने आई है, जिसमें जोधपुर ग्रामीण डीजे कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वहां भी हड़कंप मच गया। इसके बाद जयपुर की सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद कोर्ट के एडमिनिस्ट्रेटिव विभाग ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
pc- aaj tak






