Rajasthan Crime: महिला कांस्टेबल जैसे ही पहुंची कमरे पर चलने लगी गोलियां, इलाके में मच गई सनसनी, फिर जो हुआ हिला देगा आपको

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बेगू में सोमवार शाम को एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक पुलिस कांस्टेबल ने महिला कांस्टेबल के सीने में गोली मारी और खुद को भी गोली मार ली। दोनों गंभीर घायल अवस्थाम में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां से उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा हैं की दोनों की हालात गंभीर बनी हुई है। खास बात यह है कि जिस कांस्टेबल ने महिला कांस्टेबल को गोली मारी, फिर अपने आपको भी गोली मार ली, वह पुलिस उपाधीक्षक का गनमैन है।

क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो चित्तौड़गढ़ जिले के बेगू में पुलिस उपाधीक्षक अंजली सिंह के गनमैन कांस्टेबल सियाराम ने बेगू थाने में कार्यरत एक महिला कांस्टेबल पूनम के सीने में गोली मार दी और उसके बाद खुद के गले में गोली मार ली। दोनों को गंभीर हालत में चित्तौड़गढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर दोनों को उदयपुर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सुधीर जोशी भी मौके पर पहुंच। उन्होंने बताया कि दोनों कांस्टेबल प्रोबेशन में थे और पास में ही दोनों एक ही मकान में किराए पर भी रहते थे। शाम को बेगू थाने में रोल कॉल के बाद गनमैन कांस्टेबल सियाराम अपने कमरे में पिस्टल लेकर बैठा था, जैसे ही महिला कांस्टेबल पूनम वहां पहुंची तो उसने पूनम के सीने में गोली मार दी और खुद के गले पर भी शूट कर लिया।

दोनों घायलों को उदयपुर रेफर किया गया
जैसे ही गोली मारने की आवाज आसपास के लोगों ने सुनी तो अफरातफरी मच गई और मौके पर मौजूद पड़ोसियों ने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। दोनों को बेगू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चित्तौड़गढ़ अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से स्थिति गंभीर होने पर दोनों को उदयपुर के एमबी अस्पताल में रेफर किया गया है। प्रारंभिक रूप से मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन इसकी अधिकृत पुष्टि पुलिस के आला अधिकारियों ने नहीं की है।

pc- bhilwarahalchal.com