Rajasthan Crime: डेढ़ साल पहले हुई शादी, तब से अब तक सुहागरात के लिए पति करता रहा इंतजार, जब पहली बार करने लगा पत्नी के साथ कुछ तो....
- byShiv
- 23 Nov, 2024

इंटरनेट डेस्क। शादी-ब्याह बेहद विश्वास का रिश्ता होता है, लोग काफी जांच-परख कर शादी करते हैं। लेकिन कई बार लोगों के साथ में धोखा हो जाता है। कहीं लोग लुटेरी दुल्हन के झांसे में आ जाते हैं तो कभी लालची ससुराल वालों के फेर में। ऐसा ही एक मामला अजमेर में भी सामने आया हैं, जहां एक दूल्हा और उसका परिवार अब माथा पकड़े बैठा है। जी हां यहां एक दुल्हन ने शादी के बाद अपने ससुराल में सिर्फ एक रात बिताई, इसके अगले दिन दुल्हन ने ऐसा कारनामा किया कि ससुराल वाले हैरान रह गए।
क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अजमेर के भूणाबाय कांकरदा के रहने वाले युवक की शादी 17 मई 2022 को सेदरिया की रहने वाली गीता, बदला हुआ नाम से हुई थी, शादी के बाद लड़की के पिता ने उसका गौना नहीं किया, इसके बाद इस साल 18 नवंबर को शुभ मुहूर्त देख लड़की का गौना किया गया, लड़की एक रात अपने ससुराल में रुकी इसके अगली सुबह गायब हो गई, जब घरवालों ने छानबीन की तो घर से सास के गहने और कैश गायब मिले।
प्रेमी संग हुई फरार
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करते हुए युवक के पिता ने बताया कि लड़की के घरवालों को सारी जानकारी थी, इसी कारण उसका गौना नहीं किया गया था, अब जब वो आई तो घर से जेवर और कैश चुराकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पुलिस अब छानबीन में जुट गई है, साथ ही लड़की के घरवालों से भी पूछताछ की जा रही है।
pc-agniban