Rajasthan Crime: प्रेमी के चक्कर में महिला ने पति और बच्चे को छोड़ा, उसके बाद प्रेमी ने दलाल के साथ मिलकर नोचा महिला को और फिर बेच दिया इतने रुपए में....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, इस मामले के सामने आने के साथ ही हर किसी की आंखे फटी की फटी ही रह गई। बात इतनी ही नहीं हैं इस घटना के बारे में परिवार के लोगों को पता चला तो उनकी सांसे अटक गई। जी हां यहां एक महिला को उसके प्रेमी ने दलाल के माध्यम से बेच दिया। यह युवती मूल रूप से महाराष्ट्र के नालासोपारा की रहने वाली है और कुछ साल पहले उसने एक युवक से मंदिर में प्रेम विवाह किया था। इस दुखद घटना ने न केवल उस युवती की जिंदगी को हिलाकर रख दिया।

प्यार में पति और माता-पिता तक को छोड़ा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़िता के पति, ज्योतिबा लक्ष्मण कदम, ने बताया कि उसकी पत्नी ने तीन साल पहले उससे मंदिर में प्रेम विवाह किया था, और उनके दो साल का बेटा भी है। लेकिन शादी के बाद उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक के साथ अफेयर शुरू हो गया, जिससे पति-पत्नी के बीच तनाव पैदा हुआ और अंतत युवती अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर भाग गई। इसके बाद, दोनों के बीच संपर्क टूट गया और युवती ने अपने माता-पिता से भी नाता तोड़ लिया।

यहां बेच दिया
कुछ दिन पहले पत्नी  ने अपने पति को फोन किया और बताया कि उसे उसके प्रेमी और एक दलाल ने मिलकर एक युवक को बेच दिया है। उसने अपनी लोकेशन भेजी और मदद की गुहार लगाई। पति ने अपनी सास के साथ बाड़मेर पहुंचकर पुलिस से संपर्क किया। पुलिस जांच में यह सामने आया कि गुजरात के एक दलाल ने युवती को 3.5 लाख रुपये लेकर बेच दिया और फिर फरार हो गया। इस मामले में अब पुलिस जांच कर रही है।

pc- thelallantop.com