Rajasthan Crime: पति की इस करतूत से सहम जाएंगे आप भी, पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर चिपका दी प्रेस, शरीर में जगह जगह कर दिए ऐसे घाव
- byShiv
- 11 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सीकर में एक खबर आपको हिला के रख देने वाली है। इस घटना के बारे में जैसे ही लोगों को पता लगा तो उनके पैरों के नीचे से जमीन निकल गई। जी हां सीकर के एक गांव में रहने वाला मोहम्मद आरिफ विदेश में काम करता है और वहीं रहता है। शादी के कुछ दिन बाद ही वह विदेश चला गया था और काफी कम बार वह वापस लौटा। लेकिन अब कुछ दिन पहले जब लौट कर आया तो वो पत्नी के लिए परेशानी बन गया। उसने महिला के साथ ऐसी क्रूरता की हैं की उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शरीर पर गंभीर घाव है। कमर के निचले हिस्सों पर प्रेस से चिपकाने के निशान भी मिले हैं।
जाने क्या हैं मामाला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मोहम्मद आरिफ की शादी 10 साल पहले चुरू जिले की रहने वाली शहनाज से हुई थी। काम के लिए आरिफ विदेश चला गया था। कुछ दिन पहले वापस लौटा। लेकिन पत्नी को पता नहीं था कि पति उसकी जान तक लेने की कोशिश करेगा। जी हां आरिफ और शहनाज के बीच में शहनाज के पिता की जमीन को लेकर विवाद हो गया। आरिफ चाहता था शहनाज अपने घर जाए और अपने पिता की जमीन बेचकर पैसा आरिफ को लाकर दे। शहनाज ने मना किया तो उसके साथ डंडों से बुरी तरह से मारपीट की गई। साथ ही अश्लील तरीके से अत्याचार किया गया।
चिपका दी प्रेस
खबरों की माने तो पति ने महिला के कमर के निचले हिस्सों पर प्रेस चिपका दी। प्राइवेट पार्ट तक को जलाने की कोशिश की गई। शहनाज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपने परिवार की दखल के बाद उसने पुलिस को सारी जानकारी दी है और अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
pc- ahmedabadmirror.com