Rajasthan: डेयरी मंत्री का बड़ा बयान, कहा- हम दो चीजों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे...

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों की आचार संहिता हटते ही प्रदेश के मंत्री भी काम में जुट गए है। ऐसे में राजस्थान सरकार के डेयरी व पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा है कि हम दो चीजों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। एक जो भ्रष्टाचार करते हैं और दूसरे जो मिलावट खोर हैं।

जोराराम कुमावत ने आगे बात करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले पुराने कार्मिकों को हटा दिया गया है, मंत्री जोराराम कुमावत अपने दौरे के दौरान कुछ समय के लिए दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र में रुके थे। यहां कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर डेयरी मंत्री का स्वागत किया।

इस दौरान डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि जो भ्रष्टाचार करने वाले कार्मिक हैं और मिलावटखोर करने वाले लोग हैं उनको हम बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। भ्रष्टाचार करने वाले पुराने कार्मिकों को डेयरी विभाग से हटा दिया गया है। वहीं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सभी काम किए जा रहे हैं।

pc- MSN