Rajasthan: पंचायती राज चुनावों के लिए तारीखों को हुआ ऐलान, चार चरणों में संपन्न होंगे चुनाव

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर तारीखों को ऐलान हो चुका है। राज्य में चार चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के चुनाव कार्यक्रम जारी करते ही ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई। राजस्थान के 41 जिलों में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव कराए जाएंगे। 41 जिला परिषदों में 1403 जिला परिषद सदस्य चुनाव भी होगा। 457 पंचायत समितियों के 8245 पंचायत समिति सदस्यों का भी चुनाव होगा। 14403 ग्राम पंचायतों में सरपंच चुनाव भी कराया जाएगा।

पंचायत चुनाव कार्यक्रम
8 अक्टूबर को जारी होगी पंचायत चुनाव की लोक सूचना
13 अक्टूबर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख
सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल होंगे नामांकन फॉर्म
14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा
15 अक्टूबर को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख
पंचायत समिति सदस्यों के लिए पहले चरण की अधिसूचना 8 अक्टूबर को
दूसरे चरण की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी
तीसरे चरण की अधिसूचना 19 अक्टूबर को जारी होगी
चौथे चरण की अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी होगी

राजस्थान पंचायत चुनाव तारीख का ऐलान
पहले चरण की वोटिंग 13 अक्टूबर को
दूसरे चरण की वोटिंग 16 अक्टूबर को
तीसरे चरण की वोटिंग 23 अक्टूबर को

कोटा, श्रीगंगानगर, बारां और करौली में जिला प्रमुख और प्रधानों के चुनाव 22 दिसंबर को होंगे
41 जिला परिषद और 457 पंचायत समितियों के चुनाव होंगे
14,403 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव होंगे
1,403 जिला परिषद सदस्य और 8,245 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे
41 जिला प्रमुख और 457 प्रधान चुने जाएंगे।

pc-  abp news