Rajasthan: डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने ट्रेन से किया सफर, पीएम मोदी की मुहिम ला रही...
- byShiv
- 18 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। पीएम मोदी की अपील का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी रविवार को जयपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन से अजमेर के लिए रवाना हुईं। इस दौरान उन्होंने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से आत्मीय संवाद किया, और सभी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यात्रियों से बातचीत करते हुए, उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि सभी को मिलकर देश हित में पूरा सहयोग करना चाहिए। उन्होंने पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक से अधिक उपयोग करने पर जोर देते हुए कहा कि जन-प्रतिनिधियों के साथ आम नागरिकों को भी इस अभियान से जुड़ना चाहिए।
उन्होंने युवाओं को भी इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया. उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि देश में घूमने और पर्यटन के लिए कई बेहतरीन स्थान मौजूद हैं, इसलिए लोगों को विदेश जाने के बजाय भारत के पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
pc- ndtv raj





