Rajasthan: देवनानी ने विधानसभा में कहा, मैं सिर्फ नाम पुकारने वाला अध्यक्ष नहीं हूं...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अपना पक्ष रखा। जूली ने सीधे तौर पर स्पीकर को संबोधित करते हुए कहा कि सदन में विपक्ष का असली संरक्षक अध्यक्ष होता है, लेकिन जो स्थितियां बनीं उससे सदस्य आहत हुए, उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के सचेतक का व्यवहार अव्यावहारिक था और विपक्ष को बोलने ही नहीं दिया गया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो जूली ने तंज कसते हुए कहा, हमारा माइक ही नहीं खोला गया, अगर खोल देते तो हम अपनी बात रख देते, उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं के दोहराव न होने और अध्यक्ष से पूर्ण संरक्षण की मांग की। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने सरकार की ओर से मोर्चा संभालते हुए बहुत ही संयमित तरीके से जवाब दिया. उन्होंने कहा कि सदन की स्वस्थ परंपराओं को कायम रखना सबकी जिम्मेदारी है।

स्पीकर वासुदेव देवनानी ने सदन में आंकड़ों का पिटारा खोलते हुए विपक्ष की नाराजगी को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि 18 से 26 फरवरी तक की चर्चा में सत्ता पक्ष को करीब 25 घंटे मिले, तो कांग्रेस को 21 घंटे 26 मिनट का समय दिया गया, जो नियमों के हिसाब से मिलने वाले समय से कहीं ज्यादा है। देवनानी ने अनुशासन पर जोर देते हुए कहा, मैं सिर्फ नाम पुकारने वाला अध्यक्ष नहीं हूं।

pc-telegraphindia.com