Rajasthan: विश्वेंद्र सिंह को अनुशासन समिति का नोटिस! पूर्व मंत्री ने लिखा- गलत नीति-रीति के साथ कदमताल करने की बजाया अलविदा कहना ही बेहतर
- byShiv
- 03 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस में इन दिनों आपसी फूट का एक ताजा मामला सामने आया हुआ हैं, गहलोत सरकार में मंत्री रहे विश्वेंद्र सिंह इन दिनों पार्टी अध्यक्ष के खिलाफ मुखर हो रहे है। उन्होंने निकाय चुनावों में मिली हार के लिए प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा और भरतपुर, डीग के जिलाअध्क्षों को जिम्मेदार ठहराया, इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा मैंने मान सम्मान और स्वाभिमान से जीवन जिया, उन्होंने आगे लिखा गलत नीति-रीति के साथ कदमताल करने की बजाया अलविदा कहना ही बेहतर है।
नोटिस किया गया जारी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो विश्वेंद्र सिंह के फेसबुक अकाउंट पर कांग्रेस की अनुशासन समिति के नाम से जारी कारण बताओ नोटिस की कॉपी भी सामने आई है, दूसरी तरफ कांग्रेस संगठन की ओर से इसे कारण बताओ नोटिस मानने से इनकार किया जा रहा है, पार्टी का कहना है कि मामला अनुशासन समिति के पास पहुंचा है और सभी पक्षों से बातचीत की प्रक्रिया हो सकती है, लेकिन फिलहाल विश्वेंद्र सिंह के खिलाफ किसी औपचारिक नोटिस या जांच की स्थिति नहीं है, ऐसे में पूरे मामले में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
क्या लिखा सिंह ने
खबरों की माने तो विश्वेंद्र सिंह ने फेसबुक पर नोटिस की कॉपी साझा करते हुए कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाए हैं, उन्होंने अनुशासन समिति के अध्यक्ष उदयलाल आंजना के पत्र को लेकर भी सवाल खड़े किए, विश्वेंद्र सिंह ने लिखा कि पहले आंजना जी के नोटिस का जवाब दें या प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयानों पर प्रतिक्रिया दें, उन्होंने यह भी कहा कि एक तरफ डोटासरा उन्हें अपने बड़े भाई के रूप में देख रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ पार्टी की ओर से उनके खिलाफ कार्रवाई की बात सामने आ रही है।
pc- firstindianews.com






