Rajasthan: क्या जानते हैं आप भी 'शैडो कैबिनेट' के बारे में, इसके लिए ही भाजपा ने कांग्रेस को लिया हैं....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पिछले दो दिनों से एक चर्चा हैं और वो ये की कांग्रेस एक छाया मंत्रिमंडल बनाने जा रही है। जिसे शैडो कैबिनेट भी कहा जाता है। ये कैबिनेट सरकार के मंत्रियों के विभागों के काम का ध्यान रखता है। इसकी चर्चा होने के साथ ही संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कांग्रेस के छाया कैबिनेट बनाने के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है।

क्या कहा जोगाराम पटेल ने
मीडिया रिपाटर्स की माने तो जोगाराम ने कहा कि विधायक दल में कोई तालमेल नहीं है। सदन के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीच वर्चस्व को लेकर लड़ाई चल रही है। वहीं कांग्रेस के विधायक नेता प्रतिपक्ष को अपना नेता ही नहीं मानते ऐसे में शैडो कैबिनेट कितनी सफल होगी आप अंदाजा लगा सकते हैं।

बौखलाहट में कांग्रेस-जोगाराम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस केवल सदन की कार्यवाही में व्यवधान पहुंचाने और विकास कार्यों से जुड़े विधेयकों को अटकाने के लिए शैडो कैबिनेट बनाती है तो हम इसका पुरजोर जवाब देंगे। कांग्रेस सत्ता में थी तब कांग्रेस के मंत्री जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर पाए। कांग्रेस सरकार के मंत्री खुद अपनी सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे और पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने चुप्पी साधे रखी। अब भाजपा काम कर रही हैं तो कांग्रेस के नेताओं में बौखलाहट है। उन्होंने कहा की पिछले पांच साल कांग्रेस अपनी गुटबाजी में उलझी रही और कोई काम नहीं किया।  

pc- ndtv raj, patrika,tfipost.com