Rajasthan: विधानसभा में डोटासरा ने सरकार को सुनाई खरी खरी, कई मुद्दों पर घेरा
- byShiv
- 27 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में पंचायतीराज और ग्रामीण विकास विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान किरोड़ी लाल मीणा और गोविंद सिंह डोटासरा के बीच बहस देखने को मिली। परिसीमन से लेकर ‘वन स्टेट वन इलेक्शन और मनरेगा के प्रावधानों तक डोटासरा ने सरकार को खूब सुनाई।
डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सवाल उठाए तो मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, मदन दिलावर और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने भी जोरदार पलटवार किया।
गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायतों के नाम और मुख्यालय बदले गए और वार्डों की आबादी में असमानता पैदा की गई। उन्होंने कहा कि सरकार ‘वन स्टेट वन इलेक्शन का वादा पूरा नहीं कर पाई और कोर्ट में खुद को चुनाव कराने में अक्षम बता रही है। डोटासरा ने 15वें वित्त आयोग की योजनाओं, प्रमोशन और डीपीसी में देरी का मुद्दा उठाते हुए पंचायतीराज व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया।
pc- news18





