Rajasthan: डोटासरा का पीएम मोदी पर निशाना, कहा-प्रधानमंत्री ने देश की संप्रभुता को गिरवी रख दिया

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा अपनी बोलने की कला और बयानों के कारण चर्चाओं में रहते है। अब उन्होंने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर एक बार फिर से पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड में नरेंद्र मोदी ने सरेंडर किया है। क्योंकि ट्रंप बार-बार भारत के प्रधानमंत्री की गरिमा पर प्रहार कर रहे हैं, उनके राजनीतिक भविष्य को बर्बाद करने की धमकी दे रहे हैं। मोदी जी चुप हैं... क्योंकि ट्रंप, मोदी और उनके मित्रों के राज जानते हैं, और इस दबाव में प्रधानमंत्री ने देश की संप्रभुता को भी गिरवी रख दिया है।

खबरों की माने तो डोटासरा ने कहा कि देश के आर्थिक हितों से हुए खिलवाड़ के खिलाफ कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने एक अन्य एक्स के माध्यम से कहा कि देश के सम्मान और किसानों, कामगारों एवं छोटे व्यापारियों के लिए हक़ के लिए कांग्रेस पार्टी हर लड़ाई लड़ेगी।

खबरों की माने तो उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा भारत-अमेरिका ट्रेड डील में आत्मसमर्पण करके देश की संप्रभुता को गिरवी रखना शर्मनाक है। किसानों और छोटे व्यापारियों के साथ विश्वासघात एवं राष्ट्रीय हितों से हुए खिलवाड़ को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

pc- india today