Rajasthan: भजनलाल सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर डोटासरा ने साधा निशाना, कहा- विकास से कोई लेना देना नहीं

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार को 2 वर्ष पूर्ण हो गए। ऐसे में प्रदेश सरकार के अलग अलग नेता सरकार की खूबिया गिना रहे है। वहीं विपक्ष और  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार के 2 वर्षों के कार्यकाल को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार का विकास से कोई लेना देना नहीं है, शहरों के नक्शों को मनमर्जी और भ्रष्टाचार का खेल बना कर रख दिया है।

प्रदेश के शहरों के मास्टर प्लान की स्थिति देखिए.. हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को अनसुना कर शहरों के शहरी नियोजन में मनमानी की जा जारी है। मास्टर प्लान के नाम पर पिछले 2 साल में विकास के ढोल पीटने वाली सरकार 115 शहर के लिए एक भी ठोस मास्टर प्लान तैयार नहीं कर पाई। 

भाजपा सरकार के 2 वर्षों की कहानी सिर्फ इतनी है कि धरातल पर योजना शून्य है, जवाबदेही गायब है और प्रदेश में अव्यवस्था एवं भ्रष्टाचार चरम पर है। 2 साल से प्रदेश में केवल झूठ, भय और भ्रष्टाचार की गूंज है।

pc- thehawk.in