Rajasthan: डोटासरा को आलाकमान से झंडी, नई टीम बनाने को कहा, 50 निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी तय

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस की नई टीम सामने आ सकती है। खबरें हैं कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा को नई टीम गठित करने के लिए हरी झंडी दे दी है। सुनने में आ रहा हैं की पार्टी आलाकमान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को साफ संदेश दिया है कि चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए संगठन को सक्रिय बनाना होगा।  अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश नेतृत्व को संकेत दिए हैं कि निकाय और पंचायत चुनाव से पहले संगठन को पूरी तरह सक्रिय किया जाए।

नई टीम बनाने पर जोर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आलाकमान ने डोटासरा को चुनाव की रणनीति के लिए नई टीम बनाने के लिए भी कहा गया है। बताया जा रहा है कि नई टीम के बनने से 50 से ज्यादा निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी हो सकती है और नई टीम जल्द घोषित की जा सकती है। इसके बाद से नई कार्यकारिणी में बड़े स्तर पर फेरबदल हो सकता है।

होने हैं चुनाव
राजस्थान में 309 निकायों और 11 हजार 300 ग्राम पंचायतों के चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस चुनावी मोड में संगठन को नया स्वरूप देने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 11 सदस्य पहले ही जिला अध्यक्ष बन चुके हैं। ऐसे नेताओं को संगठन में दोहरी जिम्मेदारी से हटाया जा सकता है।

pc- zee news