Rajasthan: नौ जिलों और तीन संभाग को खत्म करने को लेकर डोटासरा ने दिया बड़ा बयान, कहा- दिल्ली से पर्ची आई और...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार द्वारा अशोक गहलोत के राज में बने नौ जिलों और तीन संभाग को खत्म करने के कदम को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आज फिर से अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में आज सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि कांग्रेस सरकार ने आमजन की भावना एवं प्रशासनिक दृष्टि से सुविधा प्रदान करने के लिए नए जिलों और संभागों का गठन किया। लेकिन हैरानी होती कि भाजपा सरकार ने मापदंडों की जांच किए बगैर अपने कार्यकर्ता से रिपोर्ट लेकर जिले और संभाग निरस्त कर दिए। 

जिस कमेटी का चेयरमैन भाजपा का सदस्य हो उस कमेटी की अनुशंसा का क्या औचित्य?  12 महीनें में भाजपा की पर्ची सरकार की सिर्फ एक ही उपलब्धि है कि दिल्ली से पर्ची आई और इन्होंने 9 जिले और तीनों संभाग खत्म कर दिए। प्रदेश की जनता के साथ अन्याय हुआ है, कांग्रेस पार्टी सदन से सडक़ तक जनता के हक की लड़ाई लड़ेगी।

PC:  x