Rajasthan: डोटासरा ने आरएसएस को लेकर सरकार पर साधा निशाना, बोल गए ये बड़ी बात
- byShiv
- 27 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते है। उन्होंने आरएसएस को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान के सरकारी स्कूलों और शिक्षकों का इस्तेमाल आरएसएस के प्रचार तंत्र के रूप में करना अत्यंत गंभीर है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राज्य में जिस तरह से शिक्षा तंत्र का राजनीतिक दुरुपयोग एवं बच्चों की चेतना पर कब्ज़ा करने की साज़िश की जा रही है, वो ख़तरनाक है, कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। एक तरफ देश के स्वर्णिम इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन और राजस्थान की गौरवगाथा की पुस्तकों को सिलेबस से हटाकर कमजोर किया जा रहा है, और दूसरी तरफ शिक्षकों के जरिए वैचारिक एजेंडा थोपने की कोशिश हो रही है।
आपातकाल को हम पहले ही भूल मान चुके हैं, लेकिन उसके नाम पर आज नफ़रत और प्रोपेगेंडा चलाया जाए, ये अनुचित है। शिक्षा में लगातार बढ़ता आरएसएसका दखल बंद होना चाहिए, इसके खिलाफ हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।
pc- firstindianews.com






