Rajasthan: नीट पेपर लीक को लेकर डोटासरा का मोदी पर निशाना, पीएम केवल मन की बात करते हैं, काम की बात कभी नहीं

इंटरनेट डेस्क। देशभर में अभी नीट पेपर लीक का मुद्दा भी छाया हुआ है। इसको लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों ही आमने सामने है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर से नीट पेपर लीक को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाने पर लिया है। उन्होंने मन की बात को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसा है। डोटासरा ने कहा कि मोदी जी सिर्फ मन की बात करते हैं, काम की बात कभी नहीं करते।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो डोटासरा ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा करते हैं, लेकिन परीक्षाओं के पर्चे लीक होने से रोक नहीं पाते। जरा सोचिए.. अगर डॉक्टर ही फर्जी बनने लगेंगे, तो देश में क्या होगा? वक्त आ गया है.. युवाओं के पेपर आउट करने वालों को सत्ता से आउट किया जाए। उन्होंने एक्स के माध्यम से बताया कि जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ की वार्षिक बैठक में शामिल होकर विशिष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया एवं देश के युवाओं को भविष्य बचाने का संदेश दिया।

डोटासरा ने कहा कि देश में नीट जैसी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक बेहद चिंताजनक हैं। अगर समाज में फर्जी डॉक्टर प्रवेश करने लगेंगे, तो देश की स्वास्थ्य सेवाएं भगवान भरोसे हो जाएंगी। भाजपा ने पूरे सिस्टम को खोखला और युवाओं का भविष्य असुरक्षित बना दिया है।

pc- dailyhunt.in