Rajasthan: डोटासरा का बड़ा बयान, भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर केवल विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते हैं, इस बीच उन्होंने निकाय चुनाव से ठीक पूर्व देशनोक नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश मूंधड़ा पर एसीबी द्वारा केस दर्ज किए जाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि देशनोक नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश मूंधड़ा पर एसीबी द्वारा निकाय चुनाव से ठीक पहले केस दर्ज करना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

अगर शिकायत 2024 में हुई, तो फिर एसीबी को अब निकाय चुनाव से पहले अचानक एफआईआर दर्ज करने की याद क्यों आई? 2 साल तक जांच कहां थी? जैसे ही मूंधड़ा दोबारा चुनाव मैदान में उतरे और भाजपा को अपनी हार साफ दिखाई देने लगी, तो सत्ता की मशीनरी सक्रिय हो गई। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर केवल विपक्ष की आवाज को दबाने और सत्ता हथियाने का षड्यंत्र कर रही है।

वहीं डोटासरा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर भी भाजपा को निशाने पर लिया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पूरी तरह भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े की भेंट चढ़ चुकी है।

pc- firstindianews.com