Rajasthan: ऊर्जा मंत्री नागर का बड़ा बयान, बिजली विभाग का नहीं होगा निजीकरण, ऐसी कोई मंशा नहीं

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने मंगलवार को झुंझुनूं में अजमेर विद्युत वितरण निगम के कार्यालय में बड़ी समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के बिजली कर्मचारियों और किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मंत्री ने विभाग में चल रही निजीकरण की चर्चाओं को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं है।

खबरों की माने तो बैठक के दौरान मंत्री नागर ने झुंझुनूं के सौर ऊर्जा मॉडल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि झुंझुनूं जिला सौर ऊर्जा उत्पादन में प्रदेश का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 तक प्रदेश के हर किसान को दिन के समय बिजली उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन्हें रात में सिंचाई की परेशानी न झेलनी पड़े।

बैठक में विद्युत सुदृढ़ीकरण, विभागीय कार्यों की प्रगति तथा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। ऊर्जा मंत्री ने ’पीएम सूर्य घर योजना’ के तहत रूफटॉप सोलर लगवाने वाले जागरूक उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित किया।

pc- zee news