Job and Education
Rajasthan: प्रयोगशाला सहायक के लिए आज हो रही परीक्षा, कल भी दो पारियों में होगी एग्जाम
- byShiv
- 09 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन हो रहा है। इस दौरान अभ्यर्थियों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की परीक्षा के लिए कुल 47,457 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से एक घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए।
ड्रेस कोड के नियमों की सख्ती से पालना
सभी अभ्यर्थियों की एंट्री से पहले बायोमैट्रिक और फेस स्कैन किया गया। ड्रेस कोड का सख्ती से पालन कराया गया और किसी भी प्रकार की ज्वैलरी, धागा, पिन, चेन या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं दी गइ।
आज पहले दिन एक ही पारी में परीक्षा आयोजित की जा रही है। अगले दिन 10 मई को दो पारियों में परीक्षा होगी।
pc- indeed.com






