Rajasthan: नगर निकाय चुनावों के लिए पहले चरण का मतदान आज, पोलिंग बूथ पर लगी लाइने, शाम 6 बजे तक डाले जाएंगे वोट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 का पहला चरण आज हैं, 9 सितंबर को प्रदेश में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार पहले चरण में 39 जिलों के 162 नगरीय निकाय शामिल हैं। इनमें 4 नगर निगम बीकानेर अलवर भरतपुर और भीलवाड़ा हैं, साथ में 24 नगर परिषद और 134 नगर पालिकाएं हैं।

जाने कितने हैं कुल वार्ड
बता दें कि कुल 5,425 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है। कुछ वार्ड पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। भाजपा को उनमें बढ़त मिली है।
 

पहले चरण के प्रमुख निकाय- नगर निगम- बीकानेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा

नगर परिषदः नागौर, कोटपूतली, ब्यावर, चूरू, सुजानगढ़, धौलपुर, सवाई माधोपुर, जालोर, बारां, बूंदी, झालावाड़, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डीडवाना, कुचामन सिटी, करौली, भिवाड़ी, जैसलमेर, बाड़मेर, खैरथल-तिजारा

नगर पालिकाएंः पीसांगन, नसीराबाद, केकड़ी, सरवाड़, टाटोटी, सावर, जायल, मूंडावा, बासनी, कुचेरा, निवाई, पीपलू, देवली, उनियारा, दूनी, विजयनगर, मसूदा, बीगोद, पावटा-प्रागपुरा, विराटनगर, नारायणपुर, बानसूर, सूरतगढ़, श्रीविजयनगर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़, घड़साना, नोहर, भादरा, संगरिया, टिब्बी, रावतसर, राजगढ़, रतननगर, छापर, भुसावर, रूपवास, राजाखेड़ा, मनियां, सैपऊ, बौंली, खंडार, बगरू, चाकसू, जोबनेर, किशनगढ़-रेनवाल, फुलेरा, सांभर, बस्सी, दूदू, जमवारामगढ़, कालाडेरा, कानोता, खेजरोली, मनोहरपुर, नारायणा, फागी, वाटिका और अन्य। जयपुर जिले में पहले चरण में 18 निकाय हैं, शाहपुरा और चौमू नगर परिषद भी पहले चरण में हैं।

pc- india tv hindi