Rajasthan: असम चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद पहला इस्तीफा, भंवर जितेंद्र सिंह ने छोड़ा पद

इंटरनेट डेस्क। असम विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही राजस्थान कांग्रेस के नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने असम कांग्रेस के प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेज दिया है। चिट्ठी में उन्होंने चुनाव नतीजों में मिली हार की जिम्मेदारी ली है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो भंवर जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र में लिखा, मैं असम के प्रभारी महासचिव पद से तत्काल प्रभाव से अपना त्यागपत्र दे रहा हूं। हालिया चुनाव परिणाम बेहद निराशाजनक रहे हैं, और मैं इस परिणाम में अपनी भूमिका की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं, हमारे सर्वाेत्तम प्रयासों के बावजूद, हम असम की जनता की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके, जिनकी सेवा करने का हमने संकल्प लिया था।

उन्होंने आगे लिखा, मुझे सेवा करने का अवसर मिला और इस दौरान मुझ पर जो भरोसा जताया गया, उसके लिए मैं आभारी हूं, मैं असम की जनता के साथ-साथ असम के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को उनके प्रेम और सम्मान के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं कांग्रेस पार्टी के मूल्यों और दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्ध हूं और पार्टी के प्रयासों में उचित समझे जाने वाली किसी भी क्षमता में अपना सहयोग जारी रखूंगा।

pc- zee news