Rajasthan: पहले बांधे हाथ पैर और फिर पांच दिन तक तांत्रिक रात दिन करता रहा ये काम, जब आखिरी में निकल गई....तो फिर हुआ....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के कोटा में एक बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया हैं और इसके सामने आने के बाद जिसने भी इसके बारे में सुना वह सुनकर दंग रह गया। जी हां अंधविश्वास के चक्कर में जान तक चली गई। जानकारी के अनुसार एक शख्स को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। शख्स काफी बीमार था उसने इलाज के लिए डॉक्टर के पास न जाकर तांत्रिक के पास जाने का निर्णय लिया लेकिन बीमारी भगाने के चक्कर में वो अपनी जान से ही हाथ धो बैठा।

कोटा का रहने वाला हैं मृतक
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मृतक बृजमोहन सुमन कोटा के बापू नगर कुन्हाड़ी इलाके का रहने वाला था, वो स्टोन फैक्ट्री में काम करता था उसकी तबीयत खराब होने पर लोगों ने उसे सुल्तानपुर में तांत्रिक के पास इलाज करवाने की सलाह दी थी। कहा था कि दिमागी बीमारी का इलाज तांत्रिक के पास ही मिल पाएगा इसके बाद बृजमोहन का बेटा और अन्य लोग उसे लेकर सुल्तानपुर चले गए।

इलाज के नाम पर मांगे रुपये
तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने की ऐवज में 11,500 रुपये मांगे, परिवार ने पैसे दे दिए। इसके बाद तांत्रिक ने बृजमोहन को रस्सियों से बांध दिया और शराब के नशे में डंडों से पीटना शुरू कर दिया, करीब 5 दिन तक तांत्रिक ऐसे ही बृजमोहन के हाथ पैर बांधकर मारपीट करता रहा। मृतक बृजमोहन सुमन के बेटे हरिशंकर ने बताया कि उसके पिता के शरीर पर मारपीट के कई निशान दिख रहे थे। इसके बाद बेटे ने तांत्रिक के पास इलाज कराने से मना कर दिया और पिता को लेकर कोटा आ गया और अस्पताल में भर्ती करवा दिया। भर्ती होने के 15 मिनट बाद ही बृजमोहन की मौत हो गई। 

pc- hindustan