Rajasthan: गहलोत के बयान के बाद मंत्री किरोड़ीलाल ने लिखा पत्र, पूर्व सीएम को दी ये जानकारी
- byShiv
- 21 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान के बाद मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने पत्र लिखा है। बताया जा रहा हैं की राजस्थान में यूरिया और डीएपी खाद की संभावित संकट और कमी को लेकर गहलोत के बयान पर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने पत्र लिखकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा है कि राज्य में किसानों के लिए उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है और लगातार आपूर्ति जारी है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पत्र में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति संवेदनशील हैं और उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। केंद्र सरकार की ओर से यूरिया, डीएपी और अन्य उर्वरकों की आपूर्ति, भंडारण और वितरण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
सरकार के मुताबिक खरीफ 2026 के लिए उर्वरकों की अग्रिम योजना तैयार की गई है। पिछले वर्षों की खपत के आधार पर 11 लाख मीट्रिक टन यूरिया और 5.10 लाख मीट्रिक टन डीएपी की मांग केंद्र सरकार से स्वीकृत करवाई गई है।
pc- navbharat





