Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले को लेकर भजनलाल सरकार पर साधा निशाना

इंटरनेट डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डिस्टर्ब एरिया एक्ट को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से कहा की जिस राजस्थान की पहचान भाईचारे, अपनायत और ‘पधारो म्हारे देस की संस्कृति से रही है, उसी प्रदेश को भाजपा सरकार अब ‘डिस्टर्ब एरिया एक्ट के ज़रिये ‘अशांत घोषित करने पर तुली है। यह राजस्थान के इतिहास का अत्यंत शर्मनाक कदम है।

गहलोत ने कहा कि फर्क साफ है- हमारी कांग्रेस सरकार ने महात्मा गांधी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए देश का पहला शांति और अहिंसा विभाग बनाया, ताकि संवाद, सद्भाव और प्रेम से समाज मजबूत हो। भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही पहले उस विभाग को ठप किया और अब यह कानून थोपकर राजस्थान को सांप्रदायिक प्रयोगशाला बनाने की कोशिश कर रही है।

खबरों की माने तो अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि राजस्थान में न तो ऐसे हालात हैं और न यहां नफरत की ज़मीन है। यह कानून आमजन की संपत्ति के मूल्य गिराएगा और सदियों से साथ रह रहे समाज को बांटने का काम करेगा। अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए भाजपा सरकार पोलराइजेशन का रास्ता अपना रही है पूर्व सीएम गहलोत ने इस संबंध में कहा कि अपनी प्रशासनिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए भाजपा सरकार पोलराइजेशन का रास्ता अपना रही है।

pc- india today