Rajasthan: चीनी के बढ़ते दामों पर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने मोदी सरकार को लिया निशाने पर

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। देश में अचानक चीनी के दाम बढ़ने पर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा की मोदी सरकार की अदूरदर्शिता और गलत फैसलों का एक और उदाहरण बिना तैयारी के पेट्रोल में बड़ी मात्रा में एथेनॉल मिलाने का फैसला है जिसका नुकसान देश की जनता को कई मोर्चों पर झेलना पड़ रहा है। 

गन्ने का बड़ा हिस्सा चीनी उत्पादन के बजाय एथेनॉल बनाने में लगाया जा रहा है, जिससे बाजार में चीनी की उपलब्धता ही घट गई है। गहलोत ने कहा कि महज 15 दिन में चीनी की कीमतों में 14 से 17 रुपए प्रति किलो का उछाल आ गया है। यह सिर्फ महंगाई तक सीमित नहीं, एथेनॉल ब्लेंडिंग से वाहनों के इंजन को नुकसान पहुंचन रहा है, माइलेज कम हो रहा है जिसमें आमजन का पैसा लग रहा है।

अशोक गहलोत ने कहा कि यह सीधे-सीधे आम आदमी की मेहनत की कमाई की लूट है। इस पूरे खेल में मुनाफा चंद उद्योगपतियों और सरकार को हो रहा है, त्रस्त सिर्फ आम जनता हो रही है। एथेनॉल उत्पादन से हवा-पानी प्रदूषित होने की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही हैं।

pc- ndtv