Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने इस मामले में भजनलाल सरकार को लिया निशाने पर, पूछा ये सवाल

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के  पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब जयपुर के एसएमएस अस्पताल  में बन रहे आईपीडी टावर को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि आईपीडी टावर में देरी यानी मरीजों के जीवन से समझौता। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो जयपुर के एसएमएस अस्पताल का 1200 बेड वाला आईपीडी टावर, जो बनकर हजारों मरीजों को राहत देने वाला था, आज सरकारी लापरवाही का शिकार है। भाजपा सरकार के दौर इस टावर में एक नई मंजिल तक नहीं बनी है, क्यों? इसकी लागत 400 करोड़ से बढ़कर 764 करोड़ पहुंच गई, काम लगभग ठप पड़ा है। क्या कांग्रेस सरकार की परियोजना होने की सजा जनता भुगत रही है?    

आपको बता दें कि प्रदेश की भजनलाल सरकार कई मामलों में पूर्व सीएम गहलोत के निशाने पर बनी हुई है। इससे पहले गहलोत ने सरकार को शिक्षा विभाग में दस हजार पदों की घोषणा को लेकर को लेकर निशाने पर लिया था।

pc- awazthevoice.in