Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने परिवार के साथ की पीएम मोदी से मुलाकात, सियासी गलियारों में चर्चा हुई शुरू
- byShiv
- 10 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनका परिवार सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से उनके आवास पर मिलने पहुंच गया। यह मुलाकात अचानक से चर्चाओं में आ गई। दरअसल, वसुंधरा राजे अपने बेटे-बहू के अलावा अपने पोते और पोती के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। वैसे तो दिल्ली में हुए इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है, लेकिन सियासी गलियारों में इस मुलाकात के बाद चर्चा भी शुरू हो गई है।
जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें देखा जा रहा है कि पीएम मोदी से मुलाकात के लिए वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह, बहू निहारिका सिंह भी मौजूद है। जबकि वसुंधरा के पोते-पोती भी वहां मौजूद है, लेकिन वसुंधरा के पोते जिसका नाम है विनायक प्रताप सिंह काफी चर्चाओं में हैं, वैसे तो विनायक प्रताप सिंह सार्वजनिक रूप से कम दिखते हैं, लेकिन पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर चर्चाओं में दिख रहे हैं।
वसुंधरा राजे के पोते विनायक प्रताप सिंह साल 2023 के विधानसभा चुनाव में चर्चाओं में आए थे। विनायक ने साल 2023 में पहली बार मतदान किया था, वहीं वह अपनी दादी के चुनावी कैंपेन में भी कुछ स्थानों पर नजर आए थे। आपको बता दें, विनायक प्रताप सिंह अपने बॉडी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं और वह इसे लेकर एक यूट्यूब चौनल भी चलाते हैं।
pc- ndtv raj






