Rajasthan: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा- सरकार का अहंकार चरम पर

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पुलिस द्वारा रूपिंदर सिंह कुन्नर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने पर भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया। अशोक गहलोत ने इस संबंध में  एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार का अहंकार चरम पर है।

उन्होंने लिखा टिब्बी में किसानों ने अपनी आवाज उठाई और जवाब में आज सरकार ने  रूपिंदर सिंह कुन्नर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। किसानों की बात सुनने की बजाय उनका दमन करना और तानाशाही चलाना यही वह मॉडल है जिस पर प्रदेश की भाजपा सरकार चल रही है। कांग्रेस पार्टी टिब्बी ही नहीं, पूरे प्रदेश के किसानों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

इससे पहले अशोक गहलोत ने प्रदेश के सड़कों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि घोषणावीर सरकार का एक और सच! पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 2025-26 के बजट में बांसवाड़ा में 50 करोड़ रुपए से 95 सड़कें स्वीकृत होने का ढिंढोरा पीटा गया, लेकिन हकीकत यह है कि 84 सड़कों पर काम शुरू तक नहीं हुआ है। तलवाड़ा-त्रिपुरा सुंदरी जैसे धार्मिक स्थल के महत्वपूर्ण मार्ग पर भी अव्यवस्था है।

pc- ndtv raj