Rajasthan: पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बता दिया इस बार कितनी सीटें जीत रही कांग्रेस
- byShiv
- 14 May, 2024

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों का मौसम चल रहा हैं और इस मौसम में हर कोई नेता प्रचार प्रसार में जुटा हैं और इसके साथ ही साथ चुनावों में जीत का दावा भी कर रहें है। ऐसे में राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस भी कहा पीछे रहने वाली है। जहां एक तरफ भाजपा प्रदेश की 25 की 25 सीटे जीतने का दावा कर रही है वहीं कांग्रस भी अपनी जीत के दावे से पीछे नहीं हट रही है। ऐसे में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भी जीत का दांवा किया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो लोकसभा चुनाव के बीच अशोक गहलोत ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि इस बार राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस को डबल डिजिट में, यानी 10 या उससे ज्यादा सीट मिलने वाली हैं। इतना ही नहीं, अशोक गहलोत ने यह भी दावा किया कि देश भर में बदलाव की लहर चल रही है. इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अशोक गहलोत ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान यह बात कही। इस दौरान बीजेपी की केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि अब जुमलेबाजी काम नहीं करेगी। अशोक गहलोत का यह हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर था, जब उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को शहजादे की उम्र से भी कम सीटें मिलेंगी। बता दें की इन चुनावों में भाजपा और कांग्रेस दोनों एक दूसरे में कमी निकालने और जीत का दावा करने में लगी है। हालांकि इतंजार अब हर किसी को 4 जून का ही है।
pc- abp news,hindustan news, rajasthan tak