Rajasthan: पूर्व सीएम गहलोत ने साधा निशाना, कहा- डीएपी की किल्लत पर 'डबल इंजन' सरकार फेल

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार एक्टिव हैं और प्रदेश की राजनीति में भाजपा के हर सवाल का जवाब दे रहे है। मौका लगते ही वो सरकार को निशाने पर लेने से भी नहीं चूकते हैं ऐसे में अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में डीएपी खाद की कमी को लेकर भारतीय जनता पार्टी  की ‘डबल इंजन’ सरकार विफल हो गयी है।

क्या कहा पूर्व सीएम ने
गहलोत ने एक बयान में कहा, “डीएपी की किल्लत पर ‘डबल इंजन’ सरकार फेल है। सरसों की बुवाई का वक्त है और किसान 1,350 रुपये का डीएपी कट्टा 2,100 से 2,200 रुपये में कालाबाजारी के जरिए खरीदने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों ने उर्वरक की मांग भेज दी लेकिन खाद पहुंची ही नहीं।

खबरों की माने तो कांग्रेस नेता ने दावा किया कि राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री और विधायकों को भी खाद की किल्लत का मुद्दा लेकर मुख्यमंत्री के पास जाना पड़ा लेकिन अब तक हालात नहीं सुधरे हैं। गहलोत ने कहा कि सितंबर से प्रदेश के अलग-अलग जिलों से उर्वरक की कमी की खबरें आ रही हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि डीएपी के साथ नैनो डीएपी जैसे उत्पाद जबरन देने की शिकायतें मिल रही हैं।

pc- jansatta