Rajasthan: इस मामले को लेकर पूर्व सीएम ने भजनलाल सरकार पर उठाएं सवाल
- byShiv
- 18 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में दवाओं के सैंपल फेल होने की खबर को लेकर एक बार फिर से भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने इस संबंध में एक खबर को पोस्ट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
पूर्व सीएम गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि प्रदेश में दवाओं के सैंपल फेल होने की खबरों ने गहरी चिंता पैदा कर दी है। फंगल इंफेक्शन, हार्ट और लीवर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं अमानक पाई जाना जनता की सेहत के साथ सीधा खिलवाड़ है।
खबरों की माने तो अशोक गहलोत ने कहा कि सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही है। जिन दवाओं के सैंपल की रिपोर्ट 1 महीने में आनी चाहिए, उसमें 6-6 महीने की देरी क्यों हो रही है? जब तक रिपोर्ट आती है, तब तक खराब बैच की दवाएं बाजार में बिक चुकी होती हैं और मरीज उन्हें खा चुके होते हैं।
pc- deccanchronicle.com





