Rajasthan: पूर्व सीएम राजे ने मोहन भागवत को लेकर कह दी ये बड़ी बात, सुनेंगे पीएम मोदी भी तो हो जाएंगे....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में छह विधानसभा सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के कार्यक्रम की अभी घोषणा तो नहीं हुई है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बनी हुई है। वसुंधरा राजे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत को जन्मदिन की बधाई दी है। 

पूर्व सीएम राजे ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने ट्वीट किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राष्ट्र एवं समाज सेवा हेतु आपका समर्पण तथा योगदान प्रेरणादायक है। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, देवभूमि के समस्त देवी देवताओं से यही कामना करती हूं।

वहीं उन्होंने कन्हैया लाल सेठिया की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट किया कि आ तो सुरगां नै सरमावै, ईं पर देव रमण नै आवे, ईं रो जस नर नारी गावै, धरती धोरां री। 

pc- abp news