Rajasthan: पूर्व सीएम ने इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, वैज्ञानिकों जांच करवाने की रखी मांग

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व सीएम ने एक बार फिर से प्रदेश में फिट दिखने वाले युवाओं, खिलाड़ियों और यहां तक कि डॉक्टरों की अचानक हो रही मौतों को लेकर कहा हैं कि इनसे प्रदेश में डर का माहौल पैदा हो गया है। इस गंभीर मुद्दे पर गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य और केंद्र सरकार को घेरते हुए एक उच्च-स्तरीय वैज्ञानिक जांच की मांग की है।

गहलोत ने कहा कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और अन्य विधायकों ने इस मुद्दे को उठाकर समाज की वास्तविक चिंता को स्वर दिया है। उन्होंने कहा,फिट दिखने वाले नौजवानों और डॉक्टरों की आकस्मिक मृत्यु समाज में गहरे डर और संदेह को जन्म दे रही है। इसे महज इत्तेफाक मान लेना बड़ी भूल होगी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूर्व मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एस्ट्राजेनेका के रेयर साइड इफेक्ट्स पर हो रही चर्चाओं का हवाला दिया। हालांकि आईसीएमआर की रिपोर्ट्स में अब तक सीधा संबंध नहीं मिला है, लेकिन गहलोत का तर्क है कि लॉन्ग कोविड और हृदय तंत्र पर वैक्सीन के प्रभाव को लेकर दुनिया भर में शोध जारी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस धुंध को साफ करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है।

pc- deccanchronicle.com