Rajasthan: पूर्व सीएम ने भजनलाल सरकार को लिया निशाने पर, भर्ती परीक्षाओं की गड़बड़ी को लेकर बोल गए बड़ी बात
- byShiv
- 07 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से प्रदेश और देश की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। गहलोत ने अब एलडीसी भर्ती परीक्षा में जैसलमेर में गड़बड़ी की खबरों को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार ने भर्ती परीक्षाओं की गड़बड़ी रोकने की बजाय इन्हें छिपाने का मॉडल अपनाया है। पहले नवलगढ़ में आरएएस भर्ती में पेपर का लिफाफा खुला मिला, भाजपा सरकार उसे छिपा गई। फिर, अजमेर में डिप्टी जेलर भर्ती में लिफाफा खुला मिला, भाजपा सरकार उसे भी छिपा गई। फिर, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में भाजपा सरकार के दौरान चल रहा ओएमआर शीट का घपला सामने आया, भाजपा सरकार उसे भी छिपा गई। फिर, नॉर्मलाइजेशन के नाम पर प्राप्तांकों में हेर-फेर का मामला आया, भाजपा सरकार उसे भी छिपा गई।
अब एलडीसी भर्ती परीक्षा में जैसलमेर में गड़बड़ी की खबरें सामने आई हैं पर यह तय है कि अपनी इमेज बनाने में लगी भाजपा सरकार इसे भी छिपा जाएगी और सच कभी युवाओं के सामने नहीं आएगा। युवाओं का हित इन गड़बड़ियों को छिपाकर अपना दामन साफ रखने की कोशिशों में नहीं बल्कि कहीं गड़बड़ी सामने आने पर उसे ठीक करने में है।
pc- deccanherald.com






