Rajasthan: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को मिली अब ये बड़ी जिम्मेदारी, खुद पीएम मोदी और अमित शाह ने लिया फैसला

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और ऐसे में पड़ौसी राज्य राजस्थान से भी कई नेताओं को यहां की जिम्मेदारी मिली है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को अब भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। दो बार प्रदेश की सीएम रह चुकी वसुंधरा राजे को अब भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।

बता दें की इस सूची में  सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का नाम भी शामिल है। भारतीय जनता पार्टी की इस सूची में पहला नाम पीएम नरेंद्र मोदी का है। 

वहीं  केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गज नेता हरियाणा में भाजपा का प्रचार करते हुए नजर आएंगे।

pc- theprint.in