Rajasthan: पूर्व डिप्टी सीएम कमला बेनीवाल का निधन, राज्यपाल रहते पीएम मोदी से भी ले लिया था पंगा
- byShiv
- 16 May, 2024

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की पहली महिला उपमुख्यमंत्री और गुजरात की पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल का बुधवार को निधन हो गया है। उन्होंने जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। बता दें की कमला बेनीवाल 7 बार विधायक भी रहीं, एक बार उपमुख्यमंत्री और गुजरात की राज्यपाल भी रही। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रहीं कमला बेनीवाल के बेटे आलोक बेनीवाल ने इस बार जयपुर की शाहपुरा विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गए।

कब हुआ जन्म
बता दें की कमला बेनीवाल का जन्म 12 जनवरी, 1927 को राजस्थान के झुंझुनू जिले में हुआ था। कमला बेनीवाल की स्कूली शिक्षा झुंझुनूं में ही हुई। 11 साल की उम्र में ही कमला ने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया था।
राजस्थान की पहली महिला मंत्री रही
कमला बेनीवाल राजस्थान की पहली महिला मंत्री भी रही और राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री भी रही। 1927 में विधानसभा चुनाव जीतकर पहली बार मंत्री बनी थीं। बताया जाता हैं तब कमला की उम्र केवल 27 साल थी। बाद में वे राजस्थान की पहली महिला डिप्टी सीएम भी बनीं।

राज्यपाल बनने के दौरान नरेंद्र मोदी से थे मतभेद
बताया जाता हैं कि कमला बेनीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सरकार चलाने को लेकर मतभेद भी थे। 27 नवंबर, 2009 को जब गुजरात की राज्यपाल बनीं। तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और मोदी गुजरात के सीएम थे। लोकायुक्त की नियुक्ति समेत कई मामलों में दोनों के बीच अनबन हुई। कमला ने गुजरात राज्य विधानसभा में पारित कई विधेयकों पर भी रोक लगा दी थी। 2014 में भाजपा की सरकार आई, तब कमला बेनीवाल मिजोरम की राज्यपाल थीं। मोदी सरकार के आने के बाद कमला बेनीवाल को राज्यपाल के पद से हटा दिया गया था।
pc- NPG news,x.com,www.narendramodi.in