Rajasthan: पूर्व मंत्री और भाजपा नेता हेमसिंह भड़ाना का हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमार

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजनीति में सोमवार की सुबह एक दुखद खबर सामने आई। प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता हेमसिंह भड़ाना का सुबह करीब 7.30 बजे अलवर स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। बता दें कि वे 58 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जानकरी के अनुसार भड़ाना पिछले काफी समय से कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, हाल ही में उन्हें ब्रेन हेमरेज भी हुआ था।

कैंसर से लड़ रहे थे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो परिजनों के अनुसार, भड़ाना कैंसर से बड़े मजबूती से लड़ रहे थे, लेकिन ब्रेन हेमरेज के बाद उनकी स्थिति  बेहद नाजुक हो गई थी। आज सुबह उनके पैतृक जिले में उन्होंने अपने परिवार के बीच अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई है।

कई पदों पर रहे
जानकारी के अनुसार हेमसिंह भड़ाना  ने राजस्थान विश्वविद्यालय से एलएलबी की थी। वर्ष  2008 से वर्ष 2013 तक तेरहवीं विधानसभा के सदस्य रहे। इसके बाद वर्ष 2013 से 18 तक चौदहवीं विधानसभा के सदस्य रहे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री बनाए गए। वर्ष 2016 में मंत्रिमंडल फेर बदल के दौरान इन्हें मुद्रण एवं लेखन सामग्री एवं स्टेट मोटर गैराज और संपदा विभाग का मंत्री बनाया गया।

pc- jagran