Rajasthan: गोाविंद सिंह डोटासरा ने अब इस बात को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, बोल दी ये बड़ी बात


इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोाविंद सिंह डोटासरा ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में पीठासीन अधिकारी पर मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ करने आरोप लगाकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। भारतीय जनता पार्टी की से आगामी लोकसभा चुनाव में चार सौ सीटें जीतने का दावा किया गया है। 

इस संबंध में गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस संबंध में उन्होंने ट्वीट किया कि तो भाजपा बेईमानी और इन जैसे पीठासीन अधिकारियों के भरोसे ही 400 सीटें जीतने का दावा कर रही है? चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कांग्रेस और आप गठबंधन को 20 वोट मिले जबकि भाजपा को 16 वोट।

 पीठासीन अधिकारी ने मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ करके कांग्रेस-आप गठबंधन के 8 वोट अवैध घोषित कर दिए और भाजपा को जीता दिया। एक मेयर जैसे चुनाव में भाजपा इस स्तर पर गिरकर लोकतंत्र की हत्या कर सकती है तो बाकी चुनावों का क्या ही कहा जाए।

नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें