Rajasthan: गोविंद सिंह डोटासरा ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोल दे बड़ी बात


इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा के सत्र में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर भाजपा की भजनलाल सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की ओर इशारा करते हुए भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि  इन्हें शर्म नहीं आती। 

गोविंद सिंह डोटासरा ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सदन में बैठाने की जगह को लेकर कहां वसुंधरा जी को कहा बैठाया गया है। उन्हें विपक्ष की लाइन में बैठा रखा है। नेता प्रतिपक्ष उधर बैठे हैं और हमारे पूर्व सीएम उनके बगल में बैठे हैं। जिधर निर्दलीय और विपक्ष के लोग हैं। उनके बराबर में दो बार की मुख्यमंत्री को बैठा दिया है। 

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा के अंतर्कलह को लेकर भी निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा की मीटिंग में वसुंधरा राजे के शामिल नहीं होने को लेकर भी जमकर निशाना साधा है। 

नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें