Rajasthan: गहलोत ने कहा भजनलाल ने जो आरोप लगाए हैं उनके तथ्य दें, नहीं तो 24 घंटे में माफी मांगे

इंटरनेट डेस्क। राजस्थाान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में सीएम भजनलाल द्वारा दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी और इस संबंध में एक्स के माध्यम से बड़ा बयान दिया है। गहलोत ने मंगलवार को कहा कि आज जोधपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने  बिना तथ्यों के जो अनर्गल बातें कही हैं, उनसे मेरे मन को पीड़ा पहुंची है। उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर मेरे बारे में एकदम झूठे आरोप लगाकर जो कपोल-कल्पित कहानी प्रचारित की है, मुझे आशा है कि उसका विस्तृत विवरण, तथ्यों और दस्तावेजों सहित, वे मुझे भी देंगे और प्रदेश की जनता के सामने भी रखें अन्यथा 24 घंटे में माफी मांगें।

क्या बोले गहलोत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि मैं तो उम्मीद कर रहा था कि लोकतांत्रिक मर्यादा के अनुरूप वे स्वयं मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव रहे आईएएस शिखर अग्रवाल पर विला खरीद को लेकर मीडिया में सार्वजनिक रूप से लग रहे मिलीभगत के आरोपों और इस प्रकरण में मुख्यमंत्री की संदिग्ध भूमिका को लेकर सच्चाई प्रदेश की जनता को बताएंगे, क्योंकि अनंता कंपनी को विशेष छूट देने का फैसला जिस बोर्ड की बैठक में हुआ उसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री स्वयं हैं। परंतु ऐसा लगता है कि अपराधबोध से ग्रसित होकर मुख्यमंत्री बौखला गए।

खबरों की माने तो अशोक गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, सवाल अब भी वही है। अनंता रिजॉर्ट को विशेष पैकेज दिए जाने में आपकी क्या भूमिका है, क्योंकि जिस निवेश बोर्ड के निर्णय के आधार पर यह पैकेज जारी हुआ, उसके अध्यक्ष आप ही हैं? और आखिर इस प्रकरण की जांच आप अपने अधीन एजेंसी एसीबी की बजाय केंद्रीय एजेंसी सीबीआई को क्यों नहीं सौंप रहे? 

pc- aaj tak