Rajasthan: कटारिया-यादव के भाजपा में जाने पर बड़ी बात बोल गए गहलोत, कहा- मुश्किल वक्त में पार्टी को छोड़ रहे लोग

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को रविवार को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के करीबी लालचंद कटारिया और राजेंद्र यादव समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। इन नेताओं के भाजपा में जाने के साथ ही पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया दी है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक्स पर पोस्ट करते हुए गहलोत ने लिखा जो नेता कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं उन्हें कांग्रेस ने पहचान दी, केन्द्रीय मंत्री, राज्य में मंत्री बनाया, पार्टी में बड़े पदों पर बिठाया परन्तु पार्टी के मुश्किल वक्त में वो पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि उनके ऊपर केंद्रीय एजेसिंयों का दबाव है इसलिए भाजपा में जा रहे हैं।

गहलोत ने आगे लिखा ये वक्त किसी दबाव के आगे झुकने का नहीं है बल्कि लोकतंत्र को बचाने और देश के भविष्य के लिए संघर्ष करने का है। दगहलोत ने कहा- हमें गांधी परिवार से प्रेरणा लेनी चाहिए जिनमें राहुल गांधी एवं पूरे परिवार को कई-कई दिनों तक पूछताछ के बहाने परेशान किया। उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी। घर तक खाली करवा दिया पर वो हर दबाव का मुकाबला मजबूती से कर रहे हैं।

pc- ndtv