Rajasthan: गहलोत ने कहा, कांग्रेस से अलग होकर बनी सभी क्षेत्रीय पार्टियों को वापस कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने आज एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आज देश की वर्तमान राजनीति को लेकर संजय राउत के उस सुझाव का पुरजोर समर्थन किया है जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस से अलग होकर बनी सभी क्षेत्रीय पार्टियों को वापस कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए।

क्या कहा गहलोत ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत ने कहा कि देश का लोकतंत्र इस समय बहुत बड़े खतरे में है। अपनी बात पर जोर देते हुए उन्होंने कहा मेरा मानना है कि कंट्री के अंदर डेमोक्रेसी बहुत खतरे में है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस से अलग होकर क्षेत्रीय दल बनने वाली सभी पार्टियों को पुनः कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए और पूरे दिल से राहुल गांधी को अपना नेता स्वीकार करना चाहिए।

खबरों की माने तो गहलोत ने अपनी बात में आगे कहा कि पूरे मुल्क में यह मैसेज होना चाहिए, अब इंडिया गठबंधन के नेता जो हैं, वह राहुल गांधी जी हैं, यह मैसेज क्लियर-कट होना चाहिए, तब जनता आपको  कामयाब करेगी। वह देखती है, एक तरफ नरेंद्र मोदी जी हैं, एक तरफ राहुल गांधी जी हैं। 

pc- indianexpress.com