Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले गहलोत का बड़ा बयान, मेरी सिफारिश पर टिकट नहीं मिलना चाहिए

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव पास में आ चुके है। हालांकि अभी तारीखों की घोषणा हुई नहीं है। निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट वितरण पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस को नसीहत दी है, उन्हांेने कहा कि टिकट सिफारिश के आधार पर नहीं, जमीनी हकीकत देखकर दिए जाए। कोई कितना भी बड़ा नेता हो, उसकी सिफारिश पर टिकट मत दो, उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षकों को स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर फैसला लेने की पूरी छूट मिलनी चाहिए।

मेरी सिफारिश पर भी टिकट मत दो
खबरों की माने तो अशोक गहलोत ने कहा कि ऐसे कार्यकर्ता को टिकट मिले, जो वास्तव में चुनाव जीत सकता है, मैं खुद किसी की सिफारिश करूं, तब भी सिर्फ मेरी सिफारिश पर टिकट नहीं मिलना चाहिए, उन्होंने साफ किया कि जमीनी हकीकत के आधार पर टिकट बंटेंगे, तभी कांग्रेस जीतेगी। युवाओं को 50 फीसदी से ज्यादा टिकट देने की भी गहलोत ने पैरवी की।

एकजुट होकर चुनाव लड़े
पूर्व सीएम का दावा है कि सही टिकट वितरण हुआ तो कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी। साथ ही कहा कि वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ नई पीढ़ी को भी आगे बढ़ाने की जरूरत है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने की अपील की। 

pc- aaj tak