Rajasthan: गहलोत का बड़ा बयान, प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव नहीं होना कांस्टीट्यूशन ब्रेकडाउन की तरह

इंटरेनट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन दिनों जमकर प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर ले रहे है। हर दिन किसी ना किसी नए मुद्दे पर सरकार को घेरते है। ऐसे में अब गहलोत ने स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर एक बार फिर से प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने तो इस मामले में सरकार सरकार बर्खास्त करने तक की बात बोल दी है।

क्या बोले गहलोत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव न होना कांस्टीट्यूशन ब्रेकडाउन की तरह, सरकार बर्खास्त होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गवर्नर साहब को और राष्ट्रपति को इंटरवीन करना चाहिए।  जिस प्रकार का ये कानून उल्लंघन कर रहे हैं, ये सरकार कैसे रह सकती है? ये संविधान की मूल भावना को चोट कर रहे हैं तो, ये संविधान के ब्रेकडाउन की तरह है। 

इस सरकार को बर्खास्त करना चाहिए। अब बर्खास्त कौन करे? बर्खास्त करने वाले इनके पार्टनर हैं, डबल इंजन जो ये कहते हैं,  एक बड़ा इंजन दिल्ली के अंदर है और वही बर्खास्त कर सकता है। ये उनके चहेते हैं तो इन लोगों को क्या बर्खास्त करेंगे।   बर्खास्त करने लायक केस है ये। सुप्रीम कोर्ट कह चुका है, हाई  कोर्ट कह चुका है, जब उनकी बात नहीं मानी गई है, इससे बड़ा कांस्टीट्यूशनल ब्रेकडाउन क्या होगा? मेरा ये मानना है।

pc- indianexpress.com