Rajasthan: मीनाक्षी नटराजन के मामले में गहलोत का बयान, भाजपा घोट रही लोकतंत्र का गला

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया है। इसके बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस मामले में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नॉमिनेशन रद्द किए जाने पर भाजपा को निशाने पर लिया है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ा बयान दिया है।

क्या कहा गहलोत ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूर्व सीएम गहलोत ने इस मामले में एक्स के माध्यम से कहा कि मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन का नॉमिनेशन रद्द करवाना भाजपा की लोकतंत्र का गला घोटने वाली बात है। ये चुनावों को फ्री एंड फेयर तरीके से लड़ ही नहीं सकते। जो नॉमिनेशन फॉर्म को कैंसिल करने के लिए तर्क दिए जा रहे हैं वो वैलिड नहीं हैं और एक प्रकार से कांग्रेस से सीट छीनने की साजिश है और यही तो वो वोट चोरी है जिसकी बात राहुल गांधी बार-बार करते हैं।

सभी दलों का आना चाहिए साथ
खबरों की माने तोे इसको लेकर गहलोत ने कहा कि सभी दलों को भाजपा के इस षडयंत्र के खिलाफ बोलना चाहिए, जिस तरह से ये चाहे लोकसभा हो या राज्यसभा, अपनी संख्याबल बढ़ाने के लिए पैंतरेबाजी कर रही है किसी को नहीं पता कि अगला निशाना कौन होगा।

pc- ndtv raj