Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान में सोना चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, चांदी 1000 तो सोना 900 रुपए टूटा
- byShiv
- 18 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। शादियों के सीजन पर लगभग एक महीने का ब्रेक लग गया हैं और ऐसे में अभी मार्केट में सोना चांदी की डिमांड ना के बराबर है। इन सबके बीच सराफा बाजारों में बुधवार को कीमती धातुओं की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के स्थानीय बाजारों में सोने और चांदी के दाम नीचे आए हैं, इस बार सोने की कीमतों में ₹900 प्रति 10 ग्राम और चांदी में ₹1000 प्रति किलो की कमी देखी गई है।
राजस्थान सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बाजार में शुद्ध चांदी की कीमत घटकर अब 2,48,950 रुपए प्रति किलो के स्तर पर आ गई है। वहीं सोने की बात करें तो 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत करीब 1,53,000 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इसके अलावा 23 कैरेट सोना लगभग 1,46,800 रुपए और आम तौर पर जेवर बनाने में इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना करीब 1,40,760 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया है।
प्रदेश के अलग-अलग शहरों में परिवहन और स्थानीय मांग के आधार पर कीमतों में मामूली अंतर देखा गया है। राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी 2,54,000 रुपए प्रति किलो और 24 कैरेट सोना 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।
pc- moneycontrol.com






