Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान में सोने चांदी के भावों में गिरावट, गोल्ड 1300 तो सिल्वर 5 हजार तक टूटी
- byShiv
- 29 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। शादियों के सीजन के बीच में सोना चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। राजस्थान में आज सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं के भाव कमजोर रहने और रुपये की कुछ मजबूती के कारण यह स्थिति आई है।
क्या हैं आज भाव
राजधानी जयनपुर में 22 कैरेट गोल्ड के 10 ग्राम का भाव आज ₹1,41,290 है, जबकि कल यह ₹1,42,590 प्रति 10 ग्राम था। इस प्रकार एक दिन में ₹1,300 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। इसी तरह 24 कैरेट गोल्ड (शुद्ध सोना) के 10 ग्राम का रेट आज ₹1,48,350 है, जो कल के ₹1,49,720 मुकाबले ₹1,370 सस्ता हुआ है।
चांदी का भाव
चांदी के भाव में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। 1 किलोग्राम चांदी का भाव आज ₹2,65,000 है, जबकि कल यह ₹2,70,000 प्रति किलो था। यानी एक दिन में चांदी ₹5,000 प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई है।
pc- upstox.com






