Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान में सोने चांदी के भाव में आई तेजी, सोना 1100 तो चांदी 5 हजार तक हुई महंगी

इंटरनेट डेस्क। शादियों के इस सीजन में सोने चांदी के भाव में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। राजस्थान में सोने और चांदी के दामों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है, ताजा आंकड़ों के अनुसार, 22 कैरेट सोने की कीमत में आज 1,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

सोने का भाव
अब 22 कैरेट सोना 1,40,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि कल इसका भाव 1,39,740 रुपये था। इसी तरह 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 1,100 रुपये की तेजी आई है। आज 24 कैरेट सोना 1,47,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि बीते दिन इसका भाव 1,46,730 रुपये था।

चांदी का भाव
चांदी की कीमतों में भी बड़ा उछाल देखने को मिला है। राजस्थान में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत आज 2,75,000 रुपये तक पहुंच गई है, जो कल 2,70,000 रुपये थी। यानी चांदी में 5,000 रुपये की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

pc- businesstoday.in